स्वादिष्ट पोहा तैयार करने की विधि

स्वादिष्ट पोहा तैयार करने की विधि | Recipe of preparing Healthy and Tasty Poha

Divine Kitchen By NLS

Our Food should be your medicine.

Recipe of Healthy and Tasty Poha Cake

जैसे की हम जानते है की पश्चिमी भारत में आम तौर पर लोग नाश्ते में पोहा खाना पसंद करते है | बाजार में दो तरीके के पोहे उपलब्ध है | एक सफ़ेद रंग का पोहा और दूसरा भूरे रंग का पोहा | यदि हम सही उत्पाद का चुनाव करे तो हमे पोषण तत्व की मात्रा भूरे रंग के पोहे में अधिक मात्रा में प्राप्त होगी जिससे हमे शारीरिक रूप भी लाभ मिलेगा | इसलिए हमे भूरे रंग का पोहा ही प्रयोग करना चाइए |इसका सेवन करने से बहुत प्रकार के लाभ मिलते है जैसे :- मधुमेह को नियंत्रित करता है , आसानी से पचने योग्य होता है , अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है , कैलोरी की मात्रा कम होती है, वजन भी नियंत्रण में रहता है आदि |

आम तौर पर लोग नमकीन पोहा खाना पसंद करते है | आज हम आपको पोहा केक बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है, जो की बाजार में उपलब्ध नहीं है | बाजार में केवल मैदे के केक उपलब्ध है जिसमे रंग, रासयनिक पदार्थ, चीनी, अंडा जैसी चीजों का प्रयोग किया जाता है | यह पोहा केक स्वादिष्ट होने के साथ साथ स्वस्थ्यवर्धक भी है क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार के रासायनिक पदार्थो का प्रयोग नहीं किया गया है |

और इसमें मीठे के लिए बिना मसाले का गुड़ अथवा देसी खांड का प्रयोग किया गया है | यह केक घर पर बनाना बहुत ही आसान है | जो की बच्चो के लिए शक्तिवर्धक भी है | केक एक व्यंजन है जिसे हम जन्मदिन या त्योहारों पर ही बनाते है | इसे आमतौर पर लोग चिवड़े के नाम से भी जानते है | यह खाने में आत्याधिक स्वादिष्ट और पोषणतत्व से भरपूर होता है | आइये ! जानते है पोहा केक बनाने की विधि |

बनाने का समय :-

1.   तैयारी का समय 10 मिनट
2.  बनाने का समय 20 मिनट
3.  कुल समय 30 मिनट

सामग्री :-

1.भूरे रंग का पोहा १ पैकेट
2.बिना मसाले का गुड़ / देसी खांड स्वाद अनुसार
3. बादाम, काजू, किशमिश (भीगे हुए बारीक कटे हुए ) थोड़ी मात्रा में
4. कसा हुआ ताजा नारियल एक कटोरी
5. गायें का घी 2 चमच

सर्विंग :   10 से 12 कप

केक बनाने की विधि :-

  1. पोहे को एक बड़े पतीले में डालकर १० मिनट के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें, जिससे पोहा नरम हो जाये और पोहे में पड़ी गंदगी भी फूल कर ऊपर आ जाये | ।
  2. फिर पोहे को अच्छी तरह खुले पानी से धोकर एक छलनी में 10 मिनट के लिए रख दें |
  3. स्टील का भारी पैन या कढ़ाई लेकर उसमे गायें का घी डालकर धुले हुए पोहे को अच्छी तरह चुन लें और सारा पानी सूखा लें |
  4. पानी सुख जाने पर उसमे स्वादानुसार देसी खांड या बिना मसाले का गुड़ डाल कर फिर से पानी सूखा लें और साथ ही साथ ही साथ भीगे हुए कटे हुए बादाम, काजू, किशमिश डाल कर 2-3 मिनट के लिए फिर से भून लें |
  5. जब पोहा पूरी तरह भून कर तैयार हो जाये तो उसे ठंडा होने के लिए रख दें | अब दूसरी तरफ एक स्टील का खड़े किनारे का डिब्बा लेकर उसमे घी का हाथ लगा दें और तैयार किया हुआ सारा पेस्ट उस डिब्बे में पलट दें |
  6. पेस्ट को इस तरह से दबा दबा कर भरें जिससे जब आप इसे एक दूसरी प्लेट में वापिस से पलटे तो यह एक केक का आकार ले ले |
  7. जमने के बाद आप इसे दूसरी प्लेट में उल्टा पलट दें और अनार के दानो से या कटे हुए खजूर से भी सजा सकते है |

    

स्वादिष्ट पोहा केक बनकर तैयार है |

विशेष :-

  1. पोहा केक बनाने से पहले पोहे को खुले पानी से अच्छी प्रकार धो लें जिसमे उसमे जमी हुई गंदगी निकल जाये |
  2. इसका सेवन रोग की अवस्था में न करें |
  3. मधुमेह से पीड़ित लोग इसका सेवन न करें |
  4. यह केक केवल त्यौहारों या जन्मदिन के अवसर पर ही बनाएं जिससे इसका सेवन कम मात्रा में हो | भोजन की तरह नहीं |


Author :- Tripti Goel
Email : goeltripti90@gmail.com
Design By : deepakkohli57@gmail.com

Comments

  1. & if we want to make poha like pulav with seasonal veg.thsn how can we prepare

    ReplyDelete

Post a Comment