लौकी का हलवा


लौकी का हलवा 




जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि लौकी में रेशे की मात्रा बहुत अधिक होती है और वसा की मात्रा बहुत कम होती है इसलिए यह हर स्थिति में लाभदायक है। गर्मियों के इस मौसम में लौकी बाजार में आसानी से पायी जाता है । लौकी का हलवा हम किसी भी त्यौहार पर या व्रत में बना सकते हैं । हम इस लौकी के हलवे को बहुत ही आसानी से और स्वादिष्ट रूप से बना सकते है। 

विशेष :-

1. किसी भी सब्जी को प्रयोग में लाने से पहले 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर उसे खुले पानी से धो लें ।
2जब भी किसी भी सब्जियों की मिठाई या हलवा बनाएं तो सब्जियों को छील लें ।
3 ‌ हलवे को बनाने के लिए स्टील की भारी कढ़ाई का इस्तेमाल करें ।

मुख्य आकर्षण :-

कई बार त्यौहारों के चलते हमारे मन में कुछ मीठा खाने का लालच आ जाता है, उस समय इस मिठाई का प्रयोग कर सकते हैं | इसमें किसी भी प्रकार का आटा, सूजी, तेल, दूध या दूध से बनी कोई भी वस्तु का प्रयोग नहीं किया गया है। इसमें गायें के देसी घी बहुत ही कम मात्रा में प्रयोग किया गया है । जो की हर प्रकार से शुद्ध होता है। बिना दवाइयों के स्वस्थ जीवन जीने की कला मैंने Natural Life Style ( http://naturallifestyle.in/ ) से सीखी है । जहाँ पर बिना घी, तेल दूध और दूध से बनी हुई वस्तु का प्रयोग नहीं किया जाता जो की हल्का और सात्विक आहार है और जिसको खाने से हमारे शरीर के स्वस्थ्य  का स्तर बढ़ता है । हम दिन भर काम में व्यस्त रहने के साथ साथ अपने शरीर के स्वस्थ का भी ध्यान रख सकते है। 

तैयारी का समय :- 15 मिनट 

बनाने का समय :-  30 मिनट

 2-3 लोगो के लिए 



सामग्री :-

 1 किलो कसी हुई लौकी                                  
 50 ग्राम मगज/खरबूजे के बीज                    
 50 ग्राम किशमिश                                            
 50 ग्राम भीगे हुए बारीक़ कटे हुए बदाम              
 एक चुटकी  पिसी हुई इलायची                                    
 एक छोटी चम्मच गायें का देसी घी                          
100 ग्राम ताजा कसा हुआ नारियल                      
स्वादानुसार देसी खाण्ड                               




विधि :-

1. सबसे पहले स्टील की भारी कढ़ाई या पैन लें लें और उसमे कसी हुई घीया डाल कर धीमी  आंच पर पकने के लिए चढ़ा दें 

2धीरे धीरे बड़े आकर के चमच्च से कसे हुए घीए को हिलाते रहें । आप देखेंगे की घीया के रंग में बदलाव आने लगेगा |
  
3. जब घीया का पानी पूरी तरह से सूख जाए तब उसमें देसी खाण्ड और पिसी हुई इलायची पाउडर मिला दे और फिर  पकने के लिए छोड़ दें, तब तक पकाएं जब तक वह इकट्ठा ना हो जाए ।

4. अब इसमें बारीक़ कटे हुए बदाम, किशमिश और मगज़ के साथ एक छोटा चम्मच गाँये का देसी घी मिला दें । इसको 5 मिनट तक पकाते रहें ।

5. गैस को बंद कर बर्तन को  नीचे उतार लें और फिर इसमें कसा हुआ नारियल आधी मात्रा में मिला दे। अच्छे से मिला लें।

6. आपका स्वादिष्ट लौकी का हलवा तैयार है। लौकी के हलवे को एक कटोरे में खाली कर ले और बाकि  कसे  हुए नारियल से  सजाएं ।

 ठन्डे या गरम परोसे |


                                                                                                        Author  :  Tripti Goel
                                                                                                     Gmail id   :   goeltripti90@gmail.com

Comments

Post a Comment