आमरस

आमरस | Mango fruity

Divine Kitchen By NLS

Our Food should be your medicine.

Mango fruity / आमरस

जैसा कि हम सभी जानते है कि आम को फलों का राजा कहा जाता है | इसकी मिठास इसे लोकप्रिय बनाती है | यह खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट और रसीला होता है | सभी बच्चे और बड़े (बुजुर्ग) इस फल को बड़े ही शौक से खाते है | लेकिन आजकल सभी लोग आम को खाने से ज्यादा आम के रस को पीना ज्यादा पसंद करते है | लेकिन आजकल बाजार में कही प्रकार के पीये पाए जाते है | जिनमे रसायनिक पदार्थो का इस्तेमाल किया जाता है |

जो कि शरीरिक स्वस्थ के लिए लाभकारी नहीं है | लेकिन इस रस को घर पर बनाना बहुत ही आसान है | जो की बच्चो के लिए शक्तिवर्धक होता है | इन्हे हम 3 से 4 दिन तक भी इस्तेमाल कर सकते है | इसमें किसी भी प्रकार का कलर, चीनी जैसे रासायनिक पदार्थो का इस्तेमाल नहीं किया गया है |
अपितु इसमें देसी खांड / बिना मसाले का गुड़ का इस्तेमाल किया गया है | इसमें हमने एक विशेष और लोकप्रिय आम का प्रयोग किया है | जिसे तोतापुरी आम कहते है | यह आम काफी स्वादिष्ट और रसीला होता है | चलिए आइये ! अब इस आमरस को बनाने की विधि के बारे में जानते है |

बनाने का समय :-

2.   तैयारी का समय 10 मिनट
2.  बनाने का समय 20 मिनट
2.  कुल समय 30 मिनट

सामग्री :-

1.   तोता पूरी आम 3-4
2.   बिना मसाले का गुड़ / देसी खांड स्वाद अनुसार

सर्विंग :   10 से 12 गिलास

आमरस बनाने की विधि :-

  1. आम को 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें ।
  2. फिर अच्छे से पानी में धोकर उसका छिलका उतार दें | फिर छिले हुए आम को स्टील के कुकर में २ गिलास पानी के साथ उबलने के लिए चढ़ा दें |
  3. 1 pressure के आने पर गैस को बंद कर दें और फिर कुकर को ठंडा होने के लिए रख दे ।
  4. ठंडे होने पर एक गिलास पानी के साथ उसको अच्छे से मसल लें । उसके बाद उबले हुए पानी को आमरस बनाने में प्रयोग करें ।
  5. आम की गुठलियां अलग को अलग कर दें | आम की गुठलियों को अलग करने के बाद मसले हुए पानी को मिक्सी में पीस लें और बड़े पतीले में आमरस को छान लें ।
  6. इसके बाद उसमे उबला हुआ पानी और देसी खांड या गुड़ को अच्छे से मिला दें | स्वादिष्ट आमरस बनकर तैयार है ।

विशेष :-

  1.   इस आमरस का सेवन केवल स्वस्थ व्यक्ति ही कर सकता है | रोगी व्यक्ति के लिए वर्जित है |
  2.   मधुमेह के रोगियों के लिए बिलकुल वर्जित है |
  3.   इसका सेवन कम मात्रा में सिर्फ स्वाद के लिए ही करें , पेट भरने के लिए नहीं |


Author :- Tripti Goel
Email : goeltripti90@gmail.com

Comments

Post a Comment